राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जरूरतमंद लोगों की मदद को व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। भूखों को खाना परोसा जा रहा है तो जरूरतमंदों को राशन दिया जा रहा है। संघ ने जरूरतमंदों की मदद को हेल्पलाइन नंबर 9410770763 जारी किया है।
संघ महानगर इकाई की ओर से कई टोलियां बनाई गई हैं। जो हर जरुरतमंद तक मदद पहुंचाने में जुटी हुई हैं। राशन के पैकेट तैयार किए गए, जिनमें दाल, आटा-चावल व अन्य आवश्यक सामग्री दी जा रही है। निराश्रित लोगों को पकाया खाना दिया जा रहा है।
लोगों को कोरोना बीमारी को लेकर भी जागरूक किया जा रहा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा जा रहा है। 1000 परिवारों को लाभ दिया जा चुका है। कहा गया कि जरूरतमंदों की मदद को एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। उनके हेल्पलाइन नंबर पर जरूरतमंद लोग आवश्यक मदद मांग सकते है।